अल्मोड़ा: हाईकोर्ट की एडवोकेट स्निगधा तिवारी दुनियाभर में बढ़ाएंगी देश का मान

उत्तराखंड हाईकोर्ट की वकील और अल्मोड़ा की रहने वाली स्निग्धा तिवारी को देश और प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। वो ग्लोबल ग्रीन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्निग्धा अगले तीन सालों तक इस पद पर काम करेंगी। एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन की पिछले दिनों ऑनलाइन हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले एक साल तक स्निग्धा तिवारी इस फेडरेशन की संयोजक भी चुनी गई थीं। आपको बता दें कि एडवोकेट स्निग्धा तिवारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की बेटी हैं।

एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन (एपीजीएफ) में शामिल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के हुए चुनाव में स्निग्धा को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया। एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन में न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईराक, लेबनॉन, मंगोलिया, ताईवान, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश सहित 21 देश शामिल हैं। ग्लोबल ग्रीन दुनिया में जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय, दुनिया से भूख को खत्म करने, पर्यावरणीय ज्ञान, विविधताओं के संरक्षण उनके प्रति सम्मान, संतुलित विकास, जन भागीदारी वाले जीवन तंत्र की स्थापना के लिए सक्रिय प्रयास एवं वैश्विक अभियानों का संचालन करता है।

क्या है ग्लोबल ग्रीन?

पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण को होने वाली हानि, जैव विविधताओं के संरक्षण और उनके प्रति सम्मान, संतुलित विकास समेत पर्यावरण से संबंधित दूसरी महत्वपूर्ण चीजों के लिए ग्लोबल ग्रीन की शुरुआत की गई। जो अब वैश्विक स्तर पर इन सब चीजों के लिए काम कर रहा है। ग्लोबल ग्रीन में एपीजीएफ की तरह अमेरिका, यूरोप और अफ्रीकी देशों के चार फेडरेशन हैं। इन चार फेडरेशनों से चुने गए 24 प्रतिनिधि ग्लोबल ग्रीन के दो वैश्विक महाधिवेशन के बीच इसका नेतृत्व करते हैं। इसमें पर्यावरणीय चिंताओं से जुड़ी संस्थाएं, राजनीतिक दल, स्वयं सेवी संस्थाएं, फाउंडेशन शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.