उत्तराखंड के युवाओं के पास भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। 28 दिसंबर से कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में युवा भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे।
सेना भर्ती रैली में शहीद, वीरांगनाओं, दत्तक, भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बेटों के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और विश्वविद्यालय टीम में राज्य स्तर पर अव्वल खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले दिन पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के युवा दौड़ में हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को 48 घंटे पहले कोरोना जांच का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
28 से 31 दिसंबर तक चलने वाली यूनिट हेड क्वार्टर कोटा भर्ती रैली में युवा हिस्सा ले सकेंगे। केआरसी के मुताबिक, 28 दिसंबर को सैनिक जीडी के लिए पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर, 29 को अल्मोड़ा, ऊध मसिंह नगर और नैनीताल, 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के अहीर, राजपूत, नागा और 31 दिसंबर को सभी राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, 3 जनवरी से दस्तावेजों की जांच होगी। 12 को मेडिकल परीक्षण के बाद 28 फरवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.