अल्मोड़ा: आपके मकान का टैक्स बढ़ने वाला है, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

कोविड-19 के इस महामारी के दौर में अल्मोड़ा के लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। जल्द ही उनके मकान और बिल्ड़िंग का टैक्स बढ़ने वाला है।

नगर पालिका परिषद ने बिल्डिंग औक मकान के टैक्स को बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पालिका की टीम इन दिनों घर-घर जाकर मकानों के सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होते ही भवन कर को 20 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा। इस नए बढ़ोतरी में इस बार पालिका ने हाऊस टैक्स का लक्ष्य बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रखा है। इससे पहले यह लक्ष्य एक करोड़ था।

नगर पालिका के अधिशासी अभियंता श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि हर पांच सालों में नगर पालिका की तरफ से नगर में बने भवनों का सर्वे कर हाऊस टैक्स में बढ़ोत्तरी की जाती है। नगर में फिलहाल में 13 वार्ड हैं जिनमें से 2 वार्ड नए सृजित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी 11 वार्डों का सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पहल सर्वे के मुताबिक नगर में 6500 मकान थे, लेकिन इस बार नए जुड़े वार्डों के सर्वे यह बढ़कर 8000 तक पहुंचेगी।

बता दें कि पालिका की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद साल 2019 के अक्टूबर महीने में पालिका क्षेत्र में स्थित मकानों का सर्वे शुरू करवाया, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन से 22 मार्च को एक बार फिर सर्वे का काम रोकना पड़ा। साल 2020 के जून महीने में अनलॉक के बाद इस काम को फिर शुरू किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.