उत्तराखंड: अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार, युवती को पुलिस ने किया बरामद

उत्तराखंड के रानीखेत से गायब हुई 20 साल की युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही युवती को साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली रानीखेत पुलिस के मुताबिक, युवती को हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ललित चंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

बीते साल 30 दिसंबर को युवती के पिता ने कोतवाली रानीखेत में ललित पर चंद्र अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पूरे मामले की जांच बसंती आर्या कोतवाली रानीखेत द्वारा की जा रही थी। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को तलाश करने के निर्देश दिए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और युवती को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया। सर्विलास की मदद से 12 मार्च को आरोपी ललित चंद्र को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.