कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। भारत में भी COVID 19 तेजी से पैर पसार रह है। देशभर में कोरोना के करीब 75 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कर्नाटक के एक शख्स की इस वायरस की वजह से मौत की पुष्टि हो चुकी है।
कोराना पर काबू पाने के मकसद से केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर काम कर रही हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड माध्यमिक बोर्ड ने 31 मार्च तक सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
जिन छात्रों की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं वो ऐसे ही चलती रहेंगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी ने अपने आदेश में लिखा है कि पूरे देश में कोरोना वायरस आग की तरह फैल रहा है और इसी वजह से विद्यार्थियों की सुरक्षा दृष्टि को मध्यनज़र रखते हुए सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए गए। इस बीच विद्यार्थियों की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं जो कि निरन्तर चलती रहेंगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.