उत्तराखंड: लॉकडाउन में अल्मोड़ा पुलिस इस तरह कर रही लोगों की मदद, दूसरे जिलों की पुलिस के लिए भी है सीख

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक तरफ जहां डॉक्टर्स पहली पंक्ति में खड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ दूसरी पंक्ति में पुलिसवाले खड़े हैं।

पुलिसवाले दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं ताकि वो लोगों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा सकें। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस तो ना केवल लॉकडाउन के लिए ही खड़ी है, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्से में जरूरतमंदों को मदद भी पहुंचा रही है। पुलिसवाले एक तरफ जहां बीमार लोगों को दवाईयां पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को दूसरों का  सामान पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच पुलिस 74 साल के बीमार को दवाई की होम डिलिवरी करा चुकी है। वहीं दूसरे कामों के लिए भी लोग सोशल मीडिया के जरिये पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और पुलिसवाले भी उनकी मदद को भी आगे आ रहे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से किसी के भी बाहर निकलने पर पाबंदी है। ऐसे में पुलिस लोगों की मदद को आगे आ रही है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना करना पड़े और उन्हें जरूरी सामान मिल सके।

अल्मो़ड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.