अल्मोड़ा: कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है!

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। हर कोई जल्द से जल्द इससे छुटकारा चाहता हैं।

कोरना वायरस की वैक्सीन बनाने के लेकर भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल कोई वैक्सीन जरूर बन जाएगी। इस बीच कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर अल्मोड़ा से अच्छी खबर आई है। अल्मोड़ा के जीबी पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान के वैज्ञानिकों व शोधार्थियों ने कोरोना के विरुद्ध दो ऐसे कंपाउड की खोज की है, जो कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कारगर है। संस्थान के रिसर्चर और वैज्ञानिकों ने मिलकर इन कंपाउंडों की खोज की है।

जीबी पंत संस्थान के इनवायरमेंट इनफॉरमेशन सेंटर के प्रोगाम मैनेजर व रिसर्चर महेशानंद ने बताया कि कोविड 19 वायरस के अंदर एक खास तरह का एंजाइम पाया जाता है। जिसे 3-सीएलसी-प्रो यानि 3-काइमोट्रिपसिन लाइक प्रोटिएज नाम से जाना जाता है। इस एंजायम की वजह से ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है। अगर, 3-सीएलसी प्रो एंजायम को खत्म कर दिया जाए तो कोरोना वायरस के संक्रमण को कम किया जा सकता है।

इसी को लेकर उनकी टीम ने एक शोध किया। जिसमें 1528 कंपाउंडों का एक एंटी HIV कंपाउंड पर स्टडी की गई। इस पर काफी कम्प्यूटराइज्ड स्क्रीनिंग की गई। इसमें से आखिरकार दो ऐसे कंपाउंड निकल कर सामने आए जो इस 3-सीएलसी प्रो-एंजायम को खत्म कर सकते हैं। अब इसका क्लीनिकल ट्रायल और पेटेंट कराए जाने की जरूरत है। इससे कोरोना को रोकने के लिए वैक्सीन बनाई जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.