उत्तराखंड: अल्मोड़ा के युवाओं ने पेश की मिसाल, सरकार और प्रशासन जो सालों में नहीं कर सकी वो इन्होंने लॉकडाउन में करके दिखा दिया

कहते हैं अगर मन में ठान लो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। अल्मोड़ा के हवलबाग ब्लॉक के गुरना गांव के लोगों ने एक नाममुकिन से काम को महज कुछ दिनों में अपनी लगन और मेहनत से मुमकिन करके दिखाया है।

यहां ग्रामीणों ने लॉकडाउन के दौरान करीब 2 किलोमीटर सड़क बनाने की ठान ली है। अब तक आधा किलोमीटर की कच्ची सड़क बना भी दी है। दरअसल यहां प्रशासन ने कई साल पहले 6 किलोमीटर सड़क निर्माण की तैयारी तो की, लेकिन वो आज तक बन नहीं पाई। गांव वालों ने कई बार सड़क बनाने की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लॉकडाउन के दौरान जब बड़ी तादाद में प्रवासी अपने घर पहुंचे तो लोगों ने आपस में ही मिलकर कम से कम 2 किलोमीटर सड़क बनाने की बीड़ा उठाया। सभी ने इसमें योगदान दिया और करीब आधा किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क अब तक बना डाली।

कमाल की बात ये है कि जिन लोगों ने सड़क बनाने का बीड़ा उठाया, उसमें कोई इंजीनियर है, तो कोई कारोबारी और कोई प्रवासी मजदूर। गांववालों का कहना है कि काम की तलाश में बड़ी तादाद में युवा बाहर चले गए थे। अब जब सभी घर लौटे हैं तो उन्होंने मिलकर रोड बनाने की ठान ली है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं बनने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत किसी बीमार को अस्पताल ले जाने में होती है। गांव के युवाओं के इस जज्ते बो हवलबाग ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी ने भी काफी सराहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.