महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि वह यह टूर्नामेंट जीतने के बाद तीन दिन तक सो नहीं पाए थे।
उथप्पा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथी और स्पिन सलाहकार ईश सोढ़ी के साथ पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा, “विश्व कप जीतने के बाद मैं लगातार तीन दिन नहीं सो पाया था। शुरुआत में पता नहीं चला, हम काफी उत्साहित थे कि हमने विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया है।”
उथप्पा ने आगे कहा, “हम जब भारत लौटे तो इस जीत की भव्यता ने हमें खुश कर दिया। जो स्वागत हमें मिला वो शानदार था। मुंबई किसी के लिए नहीं रुकती, लेकिन उस दिन मुंबई रुकी थी और सिर्फ एक ही दिशा में बढ़ रही, हमारी बस की दिशा में। हमने उस दिन भारत के सभी मौसम देखे।”
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया, “वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने में आमतौर पर 45 मिनट या एक घंटा लगता है लेकिन हमें उस दिन पांच घंटे लगे। उस दिन बारिश भी हो रही थी, ठंड भी लग लगी थी और गर्मी भी लग रही थी।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि लोग हम पर पानी की बोतलें, फल और चॉकलेट फेंक रहे थे, ताकि हमारी ऊर्जा खत्म न हो। हमारे लिए यह बेहतरीन चीज थी और हमने उन पलों का लुत्फ उठाया। 1983 की विश्व कप जीत के बाद यह विश्व कप जीतना बड़ी राहत है।”
उथप्पा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि विश्व विजेता की भावना को शब्दों में बयां किया जा सकता है। एक क्रिकेटर के तौर पर आप जो महसूस करते हो यह उससे आगे निकल जाता है। यह एक खिलाड़ी के लिए सबसे शानदार भावना है।”
रॉयल्स ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.