देश में जितनी तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है। उतनी ही बड़ी तादाद में लोग ठीक भी हो रहे हैं। उत्तराखंड में तो रिकवरी रेट बहुत ही अच्छा है।
प्रदेश में अब तक 80 फीसदी लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत चुके हैं। सूबे में 2984 केस अब तक सामने आए हैं। जिसमें से 2405 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि फिलहाल एक्टिव केस 510 ही हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की अवदि भी अब 58 दिन हो गई है। कोरोना के खिलाफ जंग में बुरी खबर ये है कि प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बताते हैं किस जिले में कितने मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिला ठीक हुए मरीज
अल्मोड़ा 158
बागेश्वर 72
चमोली 62
चंपावत 47
देहरादून 565
हरिद्वार 268
नैनीताल 345
पौड़ी 93
पिथौरागढ़ 61
रुद्रप्रयाग 60
टिहरी गढ़वाल 402
उधम सिंह नगर 213
उत्तरकाशी 59
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.