उत्तराखंड: कोरोना काल में सीएम ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, युवाओं के लिए भी खुशखबरी

कोरोना काल के बीच उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने जनता के हितों को देखते हुए कई बड़े फैसले लिये हैं।

सरकार ने फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों के एक दिन की वेतन कटौती नहीं करने का फैसला किया है। पहले सरकार ने कर्मचारियों के खाते से एक-एक हजार कोरोना केयर के लिए देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री क तरफ से ऐलान किया गया है कि प्रदेश के हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स के खाते में 1-1 हजार रुपये की सम्मान राशि डाली जाएगी। सीएम ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

सीएम ने ट्विटर पर लिखा कि मानवता का परिचय देते हुवे पर्यावरण मित्रों ने खुद से ही एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया था जो तारीफ के लायक है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे।

युवाओं के लिए अच्छी खबर

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जितना संदीजा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नजर आ रहे हैं। उतना ही बाहर से लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार मुहैय्या कराने पर भी उनका फोकस है। सीएम ने प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सीएम ने अधिकारियों के निर्देश दिया कि वो उन सेक्टर्स को चिन्हिंत करें जहां युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।

सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल मीटिंग की तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक मोर्चे पर बड़ा नुकसान हुआ है। उद्योग ठप होने की वजह से बड़ी तादाद में लोग बेरोजगार हुए हैं। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले जो लोग घर लौट आए हैं उनके पास भी कोई काम नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.