उत्तराखंड: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! देहरादून से 18 ट्रेनों के संचालन पर 12 अगस्त तक रोक, देखें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से देश के अलग-अलग हिस्सों में जो ट्रेन से जाने की बाट जोह रहे हैं उन्हें रेलवे झटका दिया है।

देहरादून से संचालित होने वाली 18 ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल रेलवे ने 12 अगस्त रोक लगादी है। इन ट्रेनों को 30 जून से नियमित रूप से चलाने की तैयारी थी। लेकिन अब ट्रेनें नहीं फिलहाल नहीं चलेंगी। उत्तराखंड से झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों के हजारों यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक करा लिया था।

इससे पहले कोरोना लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी, लेकिन जब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर थोड़ी ढील दी तो प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया गया। दर्जनों ट्रेनों को चलाकर 30 हजार से ज्यादा प्रवासियों को उत्तराखंड से देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंचाया गया। रेलवे ने पिछले दिनों देहरादून से नई दिल्ली और देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी ट्रेनों को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नियमित संचालित करने का फैसला लिया था। रेलवे के निर्देश पर दोनों ट्रेनों को संचालित भी किया गया।

बाकी ट्रेनों को 30 जून से चलाया जाना था, लेकिन अब कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या और मौजूदा समय में संचालित 200 से ज्यादा ट्रेनों में यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए रेलवे ने देहरादून से संचालित होने वाली 18 ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल 12 अगस्त तक के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों को 13 अगस्त से नए सिरे से संचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के संचालन पर लगाई गई रोक:

देहरादून-इंदौर इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-मुजफ्फरनगर, देहरादून मदुरई, देहरादूनव-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस,  देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी दून एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, देहरादून-कोच्चिवैली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

जिन यात्रियों ने टिकट बुक करा लिए हैं रेलवे उनका पैसा उनके खाते में सीधे वापस कर देगा। रेलवे के अनुसार, जिन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है, उनके यात्री अपना टिकट रिफंड करा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.