उत्तराखंड: कोरोना महामारी के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, बताया राज्य में कब से खुलेंगे डिग्री कॉलेज

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के डिग्री कॉलेजों को खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक अगस्त से राज्य के सभी डिग्री कॉलेज खोल दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में ये फैसला लिया गया। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष और आखिरी समेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने पर भी भी फैसला लिया गया। बैठ के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 अगस्त से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। साथ ही 25 अक्टूबर तक परीक्षाओं के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, 1 नवंबर से नया सत्र शुरू हो जाएगा।

सीएम के मुताबिक, जो छात्र अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वर्ष के नहीं हैं, उन्हें यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार, अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाएगा। 16 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सरकार के फैसले के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और 1 नवंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में करीब 3 लाख छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में अध्यनरत हैं, जिनमें करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं अंतिम वर्ष, सेमेस्टर के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 25 हजार छात्र-छात्राएं बाहरी राज्यों से अध्यनरत हैं, जिनको परीक्षा से पूर्व 1 अगस्त तक सम्बन्धित विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अपनी हाजिरी देनी होगी, लेकिन उनके लिए शर्त रखी गई है। वो अपने राज्यों से कोविड-19 का टेस्ट कराते हुए प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएंगे ताकि क्वारंटाइन की अनिवार्यता से बचा जा सकें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.