उत्तराखंड का कोरोना मीटर कहां तक पहुंच गया है?

वक्त का पहिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा रहा है। देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी सूबे में 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की तादाद 3300 के पार चली है। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3305 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को राजधानी देहरादून में 20 लोगों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो स्वास्थ्य कर्मी, चार दिल्ली, एक नोएडा, एक गाजियाबाद, दो गुरुग्राम, एक यमुना नगर, एक मुंबई, एक मथुरा, के लोगों के संपर्क में आया मरीज है। जबकि छह संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

इसके अलावा नैनीताल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें पांच दिल्ली, तीन बरेली, एक बिहार, दो संपर्क में आए मरीज हैं। जबकि एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पता चल पाई है। पौड़ी में पांच संक्रमित दिल्ली से आए हैं। टिहरी में पांच संक्रमितों में चार कुवैत और एक दिल्ली से आया है। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में तीन संक्रमितों में एक मुंबई से आया है। चंपावत में दो संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दिल्ली और दूसरा नोएडा से लौटा है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 1847 कोरोना वायरस के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 22 पॉजिटिव मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अब तक प्रदेश में 2672 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 536 एक्टिव केस हैं। अब तक 46 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 81.85 फीसदी है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

5 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

5 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.