उत्तराखंड: पिथौरागढ़ से सेना का जवान लापता, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सेना का जवान लापता हो गया है। जवान के गायब होने की सूचना उसके दामाद ने दी है।

पुलिस की ओर से रविवार को चलाए गए खोज अभियान में जवान के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को प्रादेशिक सेना के जवान की गुमशुदा होने की जानकारी मिली। लापता जवान के दामाद राजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र लक्ष्मण सिंह बोरा की ओर से कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि उनके ससुर प्रादेशिक सेना में पिथौरागढ़ के कासनी में तैनात थे।

14 जनवरी को यकायक वह लापता हो गए। उनका मोबाइल भी बैरक में ही था। उनका तब से कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता जवान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के जवान, डाग स्क्वायड व सेना की ड्रोन टीम की ओर से आज लापता जवान के लिये खोज अभियान चलाया गया। इस दौरान सेना के पूरे क्षेत्र को खंगाला गया।

घने जंगलों में ड्रोन और डाग स्क्वायड की मदद से खोज अभियान चलाया गया। यही नहीं कासनी बाजार, एपीएस, जाखनी रोड, टनकपुर तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन पर लापता जवान के बारे में जानकारी ली गई। होटल ढाबों में भी जांच की गयी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब गुमशुदा की तलाश के लिये पुलिस की ओर से जवान के पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों में चस्पा किये गये हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.