अल्मोड़ा: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने किया जनसंपर्क, जनता की सुनी फरियाद

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत रेलाकोट और मटेला में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत रेलाकोट में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दैवीय आपदा मानकों के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को मकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कोसी मटेला पंप हाउस का जल संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और अल्मोड़ा नगर में पेयजल संबंधी समस्याओं को दूर करते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई को अमल में लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोसी मटेला मोटर मार्ग का भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और तत्काल डामरीकरण का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। उनके द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना और विकासखंड हवालबाग में कोरोना वायरस की रोकथाम और विगत 2 महीने में 25 हजार मास्क का अपने निजी संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता में वितरण किया है। उन्होंने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कोरोना  वायरस की रोकथाम को लेकर दी गई जानकारियों को जनता तक पहुंचाया और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन की जानकारियां भी ग्रामीण जनता से ली। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन बिष्ट,  मोहन सिंह, जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता श्री मुकेश कुमार लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर दीप पांडे समेत दर्जनों ग्रामीण और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.