उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: महंगाई के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक हंगामा, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ कांग्रेस विधायक साइकिल चलाकर पहुँचे विधानसभा

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथा दिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों के विरोध में साइकिल चलाकर विधानसभा पहुँचे।

विपक्ष ने इस रैली के माध्यम से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भावों में अप्रत्याशित वृद्धि की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। इस मौक़े पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की सत्ता में बैठे लोगों ने देश और प्रदेश की जनता से वादा किया था कि यदि जनता डबल इंजन की सरकार बनाने का कार्य करेगी तो सत्ता में आने के बाद वे महंगाई पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे, लेकिन सरकार इसके विपरीत आचरण कर रही है।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भाव आसमान छू रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर है और गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। इसी उद्देश्य से हम आज साइकिल रैली के माध्यम से विधानसभा भवन आए हैं और सत्र में इस विषय को उठाने का कार्य करेंगे।

वहीं उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कई संगठन अपनी मांगों के लिए विधानसभा कूच करेंगे। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन विधानसभा कूच करेगा। भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान के कार्यकर्ता भी गुरुवार को विधानसभा कूच करेंगे। इस दौरान हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग की जाएगी।

बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए धामी सरकार ने 5720.78 करोड़ रुपये का अपना पहला अनुपूरक बजट पास कराया। विभागवार अनुदान मांगों को पास कराने के बाद सरकार ने सदन में उत्तराखंड विनियोग (2021-22 का अनुपूरक) विधेयक 2021 को भी ध्वनमित से पारित किया गया। मंगलवार को पटल पर आए छह में से तीन विधेयकों को भी सदन की मंजूरी मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.