उत्तराखंड: देहरादून समेत इन 7 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटों में ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। बदरीनाथ हाईवे शिव मूर्ति में मलबा आने से फिर से बाधित हो गया है। यहां लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ पर स्वांला में सड़क अभी भी बंद है। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा। अधिकारियों का कहना है कि अगर भूस्खलन रुक गया तो आज देर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के आसार हैं।

बता दें कि मंगलवार देर रात देहरादून के संतला देवी क्षेत्र और ऋषिकेश के काटल गांव में बादल फटने से तबाही मच गई थी। वहीं बुधवार दिन भर राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोग खौफजदा हो गए। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा सहित सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है ।

देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही हर घंटे रिपोर्ट भेजने को कहा है। आपदा की स्थिति में तत्काल राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तराखंड में 29 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.