उत्तराखंड: विधानसभा का सत्र बुलाने की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार, पढ़ लीजिये सत्र बुलाने का क्या है नियम?

उत्तराखंड का विधानसभा सत्र 25 सितंबर से पहले होगा। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है और ये भी तय नहीं है कि सत्र देहरादून विधानसभा में होगा या गैरसैंण विधानयभा में होगा।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दून में ही सत्र का आयोजन किया जाए। दरअसल कुछ वक्त पहले ही सरकार ने देहरादून के अलावा गैरसैंण को भी प्रदेश की राजधानी बना दिया है। प्रदेश सरकार ने मार्च में गैरसैंण भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित भी किया था। इस सत्र में सरकार बजट भी लेकर आई थी। ये पहली बार था जब सरकार ने बजट गैरसैंण में पेश किया और उसे पारित दून में कराया था। दून में 25 मार्च को सत्र बुलाया गया था।

चूंकि नियम के मुताबिक एक विधानसभा सत्र से दूसरे विधानसभा सत्र को बुलाने के बीच छह महीने से ज्यादा का वक्त नहीं हो सकता, उस लिहाज से सरकार को 25 सितंबर से पहले ही सत्र बुलाना होगा। कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त काफी कुछ बदला हुआ है। अनलॉक की प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई, लेकिन सभी कामों की इजाजत अभी भी केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि दून में ही सरकार विधानसभा का सत्र बुलाए। फिलहाल ये सरकार को तय करना है कि सत्र कहां होगा, किस समय होगा और कितने समय का होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.