UPSC का रिजल्ट आउट, उत्तराखंड के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पहाड़ियों का मान

यूपीएससी का रिजल्ट आ गया है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हरियाणा के किसान के बेटे प्रदीप सिंह ने टॉप किया है।

उत्तराखंड के भी कई प्रतिभागियों को प्ररीक्षा में बड़ी कामयाबी मिली है। केदारनाथ के मुकुल जमलोकी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में देशभर में 260वीं रैंक हासिल की है। मुकुल की खास बात ये है कि वो पिछली बार भी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए थे और 405वीं रैंक हासिल की थी। इस वक्त भारतीय पोस्टल सेवा में उत्तराखंड में कार्यरत हैं। इससे भी पहले वो भारतीय सूचना सेवा में 504वीं रैंक के साथ चयनित हुए थे और डेढ़ साल तक हरियाणा में भारतीय सूचना सेवा में कार्यरत रहे। मुकुल की काबिलियत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें हर कोशिश में कामयाबी मिली है। पेसे से मुकुल इंजीनियर भी हैं और स्विस कंपनी की जॉब छोड़कर एक साल तक परीक्षा की तैयारी की। मुकुल जमलोकी ने 10वीं तक की पढ़ाई ब्राइटलैंड स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंग डेल्स स्कूल से की। इसके बाद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सेमुकुल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की।

एक तरफ बेटे ने प्रदेश का मान बढ़ाया तो वहीं बेटी भी पीछे नहीं रही। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि ने भी UPSC की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने देशभर में 734वीं रेंक हासिल की है। सृष्टि जौनसार बावर की खत मंज्यारना (उदपाल्टा) के नेवी गांव से ताल्लुक रखती है। सृष्टि के पिता दौलत सिंह आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.