उत्तराखंड: चारधाम यात्री ध्यान दें! बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रहें सावधान

उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच एक बार फिर बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा रूट पर मौसम के पूवार्नुमान में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। चारधाम यात्रा रूट पर खराब मौसम में बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे बंद हो जाता है। हाईवे बंद होने की वजह से तीर्थयात्री घंटों तक हाईवे पर फंसे रहते हैं। राहत की बात यह है कि पिछले कई दिनों से चारधाम यात्रा रूट पर धूप खिली हुई है।

आईएमडी उत्तराखंड मौसम पूवार्नुमान की मानें तो उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 मई तक चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।

निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। दूसरी ओर, देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार आदि मौदानी शहरों में सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान बढ़ने लगे हैं।

कई मैदानी शहरों में पिछले दो दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पंतनगर का तापमान 36.5, मुक्तेश्वर का 24.8 और नई टिहरी का 26.1 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.