उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ियों पर फिर हुआ एवलांच, दहशत में श्रद्धालु

उत्तराखंड के केदारनाथ में एक बार फिर एवलांच की घटना ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान एसी घटना होने से लोग डरे हुए हैं। इस बार भी मंदिर के पीछे की पहाड़ियों पर एवलांच हुआ। एवलांच धाम से करीब तीन से चार किमी दूरी पर हुआ है। गनीमत यह है कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले यात्रा सीजन के दौरान भी इन बफीर्ली पहाड़ियों पर तीन बार एवलांच हुआ था। इस बार भी अप्रैल महीने में एवलांच की घटना हुई थी। केदारधाम में बार-बार एवलांच की घटना पर पर्यावरण के जानकारों ने चिंता जाहिर की है।

केदारनाथ धाम में इस बार शुरूआत से ही मौसम खराब है। धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। जबकि, निचले इलाकों बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। बीती मई के महीने में पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह ग्लेशियर भी टूटे थे। इसके चलते यात्रा भी प्रभावित हुई थी। वहीं, अप्रैल महीने के बाद अब जून महीने के दूसरे हफ्ते में धाम में एवलांच आया है। केदारनाथ धाम से तीन से चार किमी दूर स्थित बफीर्ली पहाड़ियों पर आज सुबह एवलांच हुआ। यहां चोटियों से बर्फ पिघलकर बहने लगी। हालांकि, यह एवलांच केदारनाथ धाम से दूर हिमालयी पर्वतों में था। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले वर्ष की यात्रा के दौरान भी तीन बार इन्हीं पर्वतों पर एवलांच होने की घटनाएं सामने आई थी, जबकि इस बार अप्रैल माह में भी एवलांच देखने को मिला। उस दौरान भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

पर्यावरण विशेषज्ञ देव राघवेन्द्र बद्री ने कहा केदारनाथ धाम आस्था का केन्द्र है। यह केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य का बहुत बड़ा पार्ट है। यहां हेली कंपनियां अंधाधुंध उड़ाने भर रही हैं। एनजीटी के मानकों का कोई भी हेली कंपनी पालन नहीं कर रही है। लगातार शटल सेवाएं चल रही हैं, जबकि हर दिन सुबह के समय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर भी पुनर्निर्माण का सामान केदारनाथ धाम पहुंचा रहा है। यह हिमालय के लिए घातक है। हेलीकॉप्टर की गर्जना से ग्लेशियरों के चटकने के कई उदाहरण सामने आये हैं। हेली सेवाओं से जहां ग्लेशियरों के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं वन्य जीवों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पर्यावरण का स्वास्थ्य भी गड़बड़ा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.