निकिता मर्डर केस में योग गुरु बाबा रामदेव ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
हरियाणा के फरीदाबाद में निकिता की हत्या केस में पूरे देश में उबाल है। कथित ‘लव जिहाद’ के इस केस में लोग हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। हरिद्वार में उन्होंने कहा कि ये वारदात दरिंदगी की पराकाष्ठा है। ऐसे लोगों को सरेआम फांसी दे देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों को ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए।
बाबा रामदेव ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर निकिता जैसी बेटियों की हत्या का एक दौर सा चल पड़ा है, जो बेहद शर्मनाक है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले हैवानों के के खिलाफ सख्त कानून बननना चाहिये। बाबा रामदेव ने सांसद साध्वी प्रज्ञा के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें सांसद प्रज्ञा ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर भगवा आतंकवाद के नाम पर धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने राजनीति में व्यक्तिगत आरोप से राजनेताओं को बचने की नसीहत भी दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.