बागेश्वर जिले में एड्स के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल जिले में एड्स के सात नए केस सामने आए हैं।
जिले में इस बीमारी से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 13 सालों में जिले में इस बीमारी से 106 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 30 लोगों की जवान गंवानी पड़ी है। जिला अस्पताल में फिलहाल 47 HIV पॉजिटिव का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि अस्पताल में एचआईवी विषाणु का पता लगाने के लिए मरीज का एलाइजा, मैरीलाइन और सिग्नल टेस्ट किए जाते हैं। जांचों के पॉजिटिव मिलने पर एसटीएच हल्द्वानी में मरीज की आगे की जांच होती है। एड्स पीड़ित को छह माह तक एसटीएच से दवाइयां दी जाती हैं। इसके बाद जिला चिकित्सालय से एड्स रोगी का उपचार होता है।
क्यों बढ़ रहे हैं केस?
इस बीमारी के तेजी से बढ़ने की सबसे बड़ी वजह से असुरक्षित यौन संबंध है। जबकि कई केस , एचआईवी पॉजिटिव मरीज को दी गई सिरिंज का इस्तेमाल दूसरे मरीज पर करना, HIV मरीज का ब्ल्ड दूसरे को चढ़ाने से भी ये बीमारी फैसलती है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को लगातार बुखार रहता है। वजन घटने लगता है, मुंह में घाव हो जाना भी इस बीमारी के लक्ष्ण हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.