उत्तराखंड: दो सड़क हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 घायल अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

हादसे में बागेश्वर के एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं जिनमें मां की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, जिले में पहली दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे जैंती तहसील के संग्रोली मोटर मार्ग पर हुई। खबरों के मुताबिक, एक बोलेरो कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें से राजू अधिकारी, बाराकोट अल्मोड़ा और कुंदन कुंजवाल, सूरी अल्मोड़ा की मौत हो गई जबकि उमेश जोशी और हरेन्द्र नाथ घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैंती में किया जा रहा है।

दूसरा हादसा कसारदेवी के पास अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर हुआ। हादसे में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिला आपातकालीन केंद्र के मुताबिक, वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों का अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर जुटे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

7 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.