बागेश्वर: युवक ने मत्स्य पालन को बनाया रोजगार, कमा रहा है लाखों

बागेश्वर के रहने वाले दिवाकर ने मत्स्य पालक की शुरुआत की। वो अब इससे महीने में डेढ़ लाख रुपये तक कमा रहे हैं।

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगाए लॉकडाउन क चलते लाखों लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों को प्रदेश से घर वापसी करनी पड़ी। घर लौटने के बाद कई लोगों ने स्वरोजगार पर जोर दिया, जबकि कई ऐसे हैं जो लॉकडाउन खत्म होने के बाद वापस रोजगार की तलाश में प्रदेश के चले गए। बागेश्वर के रहने वाले दिवाकर भी उन्ही में से एक हैं, जिन्हें लॉकडाउन में घर लौटना पड़ा। यहां आने के बाद उन्होंने मत्स्य पालक की शुरुआत की। इस काम में उन्हें कामयाबी मिली और एक ही महीने में डेढ़ लाख रुपये की मछली बेच डाली है।

25 सितंबर से दिवाकर ने मछलियां बेचना शुरू किया। वो घर पर ही 300 रुपये किलो के हिसाब से मछलियां बेच रहे हैं। उन्होंने अब तक पांच क्विंटल मछलियां बेची हैं। दिवाकर ने बताया का आगे चलकर उनका प्लान बकरी पालन का भी है।

कैसे की स्वरोजगार की शुरुआत?

बागेश्वर के थुणाई गांव के रहने वाले दिवाकर नेगी फरीदाबाद में टायर रिपेयरिंग का काम करते थे। कोविड-19 की वजह से मार्च में वो घर लौट आए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्होंने मत्स्य पालन के लिए आवेदन किया। मत्स्य विभाग ने 80 हजार रुपये का लोन दिया। दिवाकर ने घर के पास तालाब बनवाया। मई में तालाब में मछली का बीज डाला और काम शुरू कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.