पिथौरागढ़: आपदा प्रभावितों को पुनर्वास नहीं दिए जाने से नाराज विधायक धामी ने सरकार-प्रशासन को घेरा

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने आपदा प्रभावितों की परेशानियों को दूर नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।

धामी ने कहा कि अधिकारियों के कहने पर उन्होंने आपदा प्रभावितों को आश्वसन दिया था कि जब तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाती है वो राहत शिविरों में रहेंगे। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद प्रभावितों के पुनर्वास की कोई पहल होती नहीं दिख रही है। धामी ने कहा कि अब प्रशासन प्रभावितों को राहत शिविरों से हटाने जा रहा है।

विधायक धामी ने कहा कि उनकी विधानसभा के आपदा पीड़ितों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी ने कहा कि आपदा में दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग बेघर हो गए थे, लेकिन चार महीने बीतने जाने के बाद भी आपदा पीड़ितों को राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सर्दी शुरू होने के बाद आपदा प्रभावितों की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी। लेकिन ऐसे हालात में अब प्रशासन आपदा प्रभावितों को राहत कैंपों से बाहर निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि राहत कैंपों में राशन की व्यवस्थाएं भी बंद कर दी गई हैं। ऐसे में आपदा प्रभावित और मुश्किल में पड़ गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.