बागेश्वर बनेगा कीवी उत्पाद का हब, उद्यान विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान!

बागेश्वर में कीवी उत्पादन से हो रहे मुनाफे को देखते हुए उद्यान विभाग अब जिले को कीवी उत्पादन हब बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

उद्यान विभाग की प्लानिंग है कि जिले के नौ गांवों में 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीवी के पौधे लगाए जाएं। जिले में उद्यान विभाग के सहयोग से लोग साल 2008 से कीवी का उत्पादन कर रहे हैं। जिले में चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीवी का उत्पादन होता है। जिससे हर साल करीब पांच मीट्रिक टन कीवी का उत्पादन होतो है। विभाग की कोशिश है कि अब कीवी उत्पादन को कम कम 20 मीट्रिक टन तक पहुंचाया जाए।

विभाग के डीएचओ आरके सिंह ने बताया कि इस साल नवंबर से कपकोट, शामा, कर्मी, काफलीगैर, कौसानी, गरुड़, कांडा, वज्यूला, पिंगलों गांव में 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीवी का प्लांटेशन किया जाएगा। आपका बता दें कि कीवी का पौधा समुद्र तल से एक हजार से दो हजार मीटर की ऊंचाई पर होता है। कीवी नवंबर से जनवरी तक फल देता है। एक पेड़ में डेढ़ क्विंटल तक उत्पादन होता है।

जिला उद्यान का इरादा दूसरे ड्राइ फ्रूट्स की खेती को बढ़ावा देने का भी है। विभाग का इरादा इस बार ठंड में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बादाम का प्लांटेशन करने का इरादा है। जबकि 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अखरोट के पौधे रोपे जाएंगे। पांच हेक्टेयर में आड़ू तो दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में उन्नत किस्म की नाशपाती के पौधे रोपे जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.