पिथौरागढ़: सड़क पर तड़पता रहा हार्ट का मरीज, परिजन हाथ जोड़ते रहे, लेकिन नहीं हुई सुनवाई!

पिथौरागढ़ के गुरना से परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर हार्ट का मरीज काफी देर तक इलाज के लिए तपड़ता रहा, लेकिन सड़क को नहीं खोला गया।

गंगोलीहाट के रहने वाले गोपाल राम को हार्ट अटैक आने के बाद उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। गुरना के पास सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से मार्ग बंद था। जब परिजनों ने मार्ग कुछ मिनट के लिए खोलने की विनती की तो कर्मियों ने एक न सुनी। ऐसे में हार्ट अटैक से तड़प रहे गोपाल राम को उनके परिजनों को सड़क पर ही लिटाना पड़ा। बड़ी मुश्किल से गोपाल राम की जान बची।

जब कर्मियों ने मार्ग खोलने से मना कर दिया तो गोपाल राम के परिजनों ने जिला अस्पताल से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर अस्पताल से मेडिकल की टीम पहुंची और गोपाल राम का इलाज किया। इसके बाद गोपाल राम प्राथमिक इलाड के बाद मरीज को चादर का स्ट्रेचर बनाया और एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए मरीज अस्पताल पहुंचा तब जाकर उसकी जान बची।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश चंद्र पंत के मुताबिक, जैसे ही मामले की सूचना मिली मेडिकल टीम को मौके पर भेजकर मरीज का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि मरीज के पास आर्मी का मेडिकल कार्ड है। परिजनों की अपील पर उन्हें आर्मी के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, प्रभारी जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने बताया कि ऑलवेदर सड़क पर गुरना के पास पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की आशंका के चलते 6 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखा गया था।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.