बागेश्वर: ऑनलाइन फ्रॉड का हैरान करने वााला मामला, युवक ने की ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदी एक लाख की बीयर

उत्तराखंड में धोखाधड़ी का अजीब मामला सामने आया है। बागेश्वर में युवक ने अपने ही फूफा के साथ धोखाधड़ी की और वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।

युवक ने पैसे से खुद के लिए ऑनलाइन खरीदारी तो की ही, कुछ पैसा अपने जानने वालों के खाते में भी ट्रांसफर किया। आरोपी ने अमेजन पर अकाउंट बनाकर लाखों रुपये खरीदे। आरोपी के पास से स्कूटी, निकोन कैमरा, ड्रिल मशीन, ट्राइपॉड मय फ्लपैश लाइट, ट्विस्टर कॉबो एक्सरसाइज, वाईफाई डॉगल, एयर सोफा कम बेड, वुड कटर, ब्यूटूथ स्पीकर, ब्लैकहेड रिमूवर, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज, हथौड़ा, ब्लैक एंड डैकर मशीन, डंबल, चार महंगे फोन, कूलर मोटर, आटा चक्की, सूटकेस, अल्ट्रा फास्ट चार्जर, सिक्स पैक एक्सरसाइज मशीन, योगा मैट, पंखा आदि सामान बरामद हुआ है। 

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को जिला मुख्यालय पीड़ित ने तहरीर दी थी कि उसके खाते से आठ लाख रुपये की निकासी हुई है। जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते के जिरिये धोखाधड़ी के मामला सामने आया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि वो दिसंबर 2019 में करीब तीन महीने तक फूफा के घर पर रहा। फूफा अपना मोबाइल और एटीएम कहीं भी रख देते थे। मौके का फायदा उठाकर उसने फूफा के मोबाइल और एटीएम का इस्तेमाल किया और अमेजन पर खाता बनाया। जिसके बाद खरीदारी शुरू की। हमेशा इस्तेमाल के बाद फूफा के मोबाइल से ओटीपी डिलीट कर देता था, ताकि उन्हें कुछ भी पता ना चले।

आरोपी ने अमेजन से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की खरीदारी की। 95 हजार की उसने एक स्कूटी खरीदी। करीब एक लाख रुपया दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर किये। आरोपी से 18 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 22 हजार रुपये उसके खाते में हैं। फिलहाल सारे खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में करीब एक लाख रुपये की बियर पीने की बात भी कबूली है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.