देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख में बदलाव, ये है नई डेट

कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड 2021 की 10वीं और 12वीं की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है।

अब ये फॉर्म 10 नवंबर तक जमा किये जा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने ये आदेश जारी किए।

ये व्यवस्था सिर्फ बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए ही लागू होगी। आपको बता दें कि पहले हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत छात्रों के लिए फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई और व्यक्तिगत छात्रों के लिए 14 अगस्त थी। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूल बंद होने से बोर्ड परीक्षा के अधिकांश छात्र पूर्व में निर्धारित तारीख में परीक्षा प्रवेश फार्म नहीं भर सके थे।

ये है संशोधित कार्यक्रम
तय फीस के साथ स्कूल में फार्म जमा करने की आखिरी तारीख संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों के लिए 10 नवंबर तय की गई है। जबकि विलंब शुल्क के साथ ये तारीख 19 नवंबर है। स्कूलों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख 25 नवंब है। वहीं खंड शिक्षा शिक्षा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.