उत्तराखंड: सड़क हादसे में मुआवजे को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, जानें अब कितना राहत राशि देगी सरकार?

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दी जाने वाली राशि को लेकर बड़ा फैसला किया है।

धामी सरकार अब सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दोगुना मुआवजा देगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। यही नहीं सरकार ने सड़क सुरक्षा कोष में जमा होने वाली राशि को 25 से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि (तृतीय संशोधन) नियमावली 2022 पर भी मुहर लग गई।

पहले कितना मुआवजा मिलता था, अब कितना मुआवजा सरकार देगी?

राज्य में सड़क हादसे में मौत पर होने पर मृतकों के परिजों को सरकार अभी तक एक लाख का मुआवजा दे थी, लेकिन इस फैसले के बाद अब सरकार दो लाख रुपये का मुआवजा देगी। सीएम धामी ने बीती जून के महीने में सड़क सुरक्षा का मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को लेकर सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है। वहीं, कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है।

राज्य में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शुमार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.