गोरखपुर की ‘लेडी डॉन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन! संपत्ति कुर्क, जानिए ‘पंडिताइन’ की पूरी कुंडली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर में किशन कुमारी पंडिताइन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने गुरुवार को पंडिताइन की संपत्ति कुर्क किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के तहत अपराध से कमाई गई संपत्ति पर की है। पंडिताइन की करीब 13 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि राजघाट थाने में हिस्ट्रीशीटर नंबर 86 ए पर पंडिताइन का नाम दर्ज है। राजघाट के चकरा अव्वल निवासी किशन कुमारी उर्फ शाहपुर में रहती है। पंडिताइन ने गोरखपुर में स्मैक का धंधा शुरू किया था। राजघाट थाना इससे पहले पंडिताइन के खिलाफ गैंगस्टर के तहत एक्शन ले चुका है। राजघाट के अलावा कोतवाली और शाहपुर थाने में भी पंडिताइन पर केस दर्ज है। पंडिताइन पर कुल 10 केस दर्ज है।

पंडिताइन उस समय सुर्खियों में आई थी जब 2015 में 26 लाख के स्मैक के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि पुलिस से मिलीभगत कर वह स्मैक का धंधा चलाती थी। पुलिस से मिलीभगत कर पंडिताइन ने हिस्ट्रीशीट से अपना नाम भी कटवा लिया था, लेकिन एक बार फिर 31 अगस्त 2022 को हिस्ट्रीशीट एक्ट के तहत फिर कार्रवाई की गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.