उत्तराखंड: होली से ठीक पहले सड़क हादसे से कोहराम, खाई में वाहन गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में होली से ठीक पहले दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा चंबा टिहरी मांग पर हुआ है।

बेकाबू होकर एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहान में 9 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक, चंबा टिहरी मार्ग पर शुकवार शाम करीब 4 बजे ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घटों की कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया। मामले की जांच जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

6 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.