उत्तराखंड: BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहली बार पहुंचे देहरादून

भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के तौर पर बीएल संतोष पहली बार उत्तराखंड पहुंच गए है।

वह संगठन और मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें करने के बाद कोर ग्रुप की बैठक में शिरकत करेंगे। बीएल संतोष प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य नेताओं के साथ दो दिवसीय प्रवास पर आज सुबह देहरादून पहुंच गए है।

वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में सेवा ही संगठन के तहत चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा कर रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर 30 मई को होने वाले सेवा कार्यों के संबंध में विमर्श भी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष, प्रदेश प्रभारी गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश कार्यालय में आज तीन बैठकों में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दोपहर 12 से एक बजे तक पार्टी के सभी सात मोर्चों के साथ बैठक कर कोविड काल में किए गए कार्यों का फीड बैक लिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया।दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक में सांगठनिक कार्यों और कोविड की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की।

इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक पार्टी के कोर गु्रप की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद और कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.