सल्ट के नवनिर्वाचित BJP विधायक महेश जीना ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और CM तीरथ सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने विधानसभा सदस्य के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली।

विधानसभा में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। इस मौक़े पर अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई मंत्री एवं विधायक मौजूद थे। महेश जीना 2 मई को सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से विधायक निर्वाचित हुए थे।

यह सीट उनके भाई विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के कोरोना से निधन के बाद खाली हो गई थी। विधानसभा भवन में एक सादे कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में महेश जीना को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलायी गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद महेश जीना सदन की कार्यवाही के लिए भी अधिकृत हो गए हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि नवनिर्वाचित विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर कर क्षेत्र में अपने भाई स्व सुरेंद्र सिंह जीना के अनुरूप ही विकास कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में महेश जीना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक महेश जीना ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर दिखाया है एवं जो वादे क्षेत्र में उनके भाई द्वारा किए गए हैं उन्हें पूरा करने का वह भरपूर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित मंत्रियों एवं विधायक गणों द्वारा महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक दिलीप रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.