उत्तराखंड: रेलवे ट्रैक पर बीजेपी नेता के बेटे की लाश मिलने से सनसनी, शव पर मिले चोट के निशान

उत्तराखंड के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के रहने वाले बीजेपी नेता किरन सरदार के बेटे अजय सरदार का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।

अजय सरदार का शव रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर बिलासपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। शव पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक, सिर के पिछले हिस्से और गर्दन में चोट लगी है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि ट्रेन से गिरकर अजय सरदार की मौत हुई होगी।

कोतवाली प्रभारी और रुद्रबिलास चौकी प्रभारी वोविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहजान अजय सरदार (26) पुत्र किरन सरदार के रूप में हुई। खबरों के मुताबिक, घटनास्थल से शराब की खाली बोतल, खाने पीने की चीजें और पानी की बोतल बरामद हुई थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुर भिजवा दिया।

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम अजय का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार, पत्नी से झगड़े के बाद अजय दिल्ली में रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। पोस्टमॉर्टम सामने आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। अजय के तीन भाई हैं। वो तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी 11 महीने की एक बेटी भी है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.