उत्तराखंड BJP अध्यक्ष बंशीधर भगत फिर अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दो दिन पहले हुए थे डिस्चार्ज

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून में मंत्रियों की यमुना कॉलोनी में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है।

एक बार फिर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बंशीधर भगत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी दो दिन पहले ही उन्हें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया गया था। घर लौटने के बाद वो रूटीन चेकअप के लिए दून अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें डॉक्टरों ने दोबारा भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हो गए।

प्रदेश में लगातार विधायक और मंत्री कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अब तक कई मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित होने वाले मंत्रियों में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। फिलहाल वो यमुना कॉलोनी में अपने आवास में क्वारंटाइन हैं।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 28,226 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8,955 मामले सक्रिय हैं। अब तक 18,783 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक प्रदेश में 377 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.