नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी! 15 दिन में शुरू हो जाएगा रोपवे

नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। 15 दिन के अंदर सैलानियों के लिए रोपवे खोल दिया जाएगा। सैलानी इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

लॉकडाउन के ऐलान के बाद बीते 22 मार्च को रोपवे को बंद कर दिया गया था। अब बार फिर इसे खोलने के लिए रिपेयरिंग का काम शुरू हुआ है। काम पूरा होने के बाद रोपवे को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। अनलॉक- 4 के तहत धीरे-धीर प्रदेश में कई चीजों को खोला जा रहा है।

अक्सर रोपवे को लेकर यहां आने वाले सैलानियों में उत्साह देखा जाता है। इसके साथ ही इससे सरकार को अच्छी कमाई भी होती है। रोपवे से हर साल कुमाऊं मंडल विकास निगम को करीब 2 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिलता है। ये कुमाऊं मंडल विकास निगम के आय का मुख्य साधन भी है। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में रोपवे को बंद किया गया था। इसके बंद होने से कुमाऊं मंडल को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है।

अनलॉक-4 के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रोपवे को खोलने का फैसला किया ताकि यहां आने वाले रोपवे का लुत्फ उटा सकें। इसके साथ ही इस फैसले से निगम को कुछ राजस्व प्राप्त होगा। निगम हर साल पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे मरम्मत कराता है। इस बार भी मार्च महीने में रोपवे का रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में जबकि इसे खोलने का फैसाल लिया गया तो एक बार फिर रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.