उत्तराखंड: BJP प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कई पार्टी नेताओं के साथ बैठकों में हुए थे शामिल

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

नेता और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुलदीप कुमार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार 19 जुलाई को कुमाऊं दौरे से लौटे थे। तभी से वो विकासनगर में अपने घर पर क्वारंटाइन थे। इससे पहले उन्होंने 10 जुलाई को नैनीताल में पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक की थी। बैठक में नैनीताल बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत भी शामिल हुए थे।

नैनीतला में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के बाद बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा भी गए थे। उसी दौरान 18 जुलाई को बीजेपी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो नेताओं के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया था। इसके बाद बीजेपी ने कुमाऊं कार्यालय को को 15 दिन के लिए सील कर दिया था।

19 जुलाई को कुलदीप कुमार देहरादून लौटे थे। इसके बाद वो विकासनगर में अपने घर पर क्वारंटाइन हो गए थे। इस दौरान कुमाऊं में 9 और पार्टी कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को कुलदीप कुमार की रिपोर्ट भी रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.