उत्तराखंड: रुद्रपुर से लापता दो भाइयों के शव खाई से बरामद, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के रुद्रपुर से लापता दो भाइयों के शव नैनीताल के गेठिया गांव में खाई से बरामद किए गए हैं।

सड़े गले शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प निवासी उन्नति प्रसाद के पुत्र राजकुमार और रामलखन काफी दिनों से लापता थे।

दोनों हल्द्वानी आए थे और वहां से लापता हो गए थे। गत 26 जून को दोनों की गुमशुदगी हल्द्वानी पुलिस में दर्ज कराई गई थी। तभी से परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। आज परिजन दोनों की तलाश में नैनीताल के गेठिया आए थे।

बताया जा रहा है कि गेठिया में पायलट बाबा आश्रम से कुछ दूरी पर खाई से दुर्गंध आज रही थी। परिजनों ने खाई में तलाश की तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर तल्लीताल और ज्योलिकोट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

शव सड़ी गली अवस्था में थे। चेहरे से दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। दोनों की मोटरसाइकिल भी खाई से बरामद हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना मान रही है।

परिजनों ने कपड़ों, चप्पलों और मोटरसाइकिल से दोनों की पहचान की। पुलिस ने शवों को पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गयी है कि दोनों हल्द्वानी से गेठिया कैसे पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मेडिकल की कोचिंग के लिये हल्द्वानी आये थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.