उत्तराखंड के चमोली के थराली में तलसारी चट्टान के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही एक बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम दिनेश सिंह और बिक्रम सिंह है। बताया जा रहा है कि बिक्रम सिंह चंडीगढ़ से आया था और भराडी सैंण में क्वारंटीन था। गाड़ी का नंबर UK11TA-1463 है।
बुधवार को प्रशासन की तरफ से भराडी सैंण से उसे घर भेज दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क बहुत खराब होने की वजह से यहां आए-दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि PMGSY रोड को मरम्मत करने से साथ चौड़ा करने को लेकर भी कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। हादसे के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने मृतकों को खाई से निकाला।
थराली मोहन गिरी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.