बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू नैनीताल की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। रविवार से उनकी फिल्म के शूट शुरू कर दिए जाएंगे।
नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक शूट होने जा रही हिन्दी फीचर फिल्म ब्लर में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में स्थानीय युवा कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया गया है। फिल्म के लाइन प्रड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नैनीताल के अलावा भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, सातताल समेत अन्य दर्शनीय स्थलों पर की जाएगी।
इस दौरान नैनीताल में छाने वाले कोहरे के साथ ही पहाड़ की प्राकृतिक सौंदर्यता को फिल्माया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगस्त तक फिल्म की शूटिंग नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। जबकि नवंबर में फिल्म को दर्शकों के लिए रिलीव कर दिया जाएगा। रविवार से फिल्म के शूट शुरू कर दिए जाएंगे।
तापसी पन्नू की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लोगों ने खास पसंद नहीं किया, लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों ‘लूप लपेटा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘दो बारा’, दक्षिण की एक फिल्म और ‘शाबाश मिठू’ पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.