उत्तराखंड: कार पर गिरा भारी-भरकम पत्थर, फिर क्या हुआ?

उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही बारिश की वजह से सैलाब आया हुआ है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। जहां-तहां लैंडस्लाइड हो रहा है।

सोमवार को चमोली में बारिश की वजह से एक कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यहां गोपेश्वर-पोखरी रोड पर गुजर रही कार के ऊपर अचनाक विशालकार पत्थर गिर गए। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नंदराम तिवारी नगर पंचायत पोखरी में ईओ थे। हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुबह एक ऑल्टो कार गोपेश्वर से पोखरी की तरफ जा रही है। इस दौरान हापला गांव के पास बारिश की वजह से पहाड़ी से पत्थर कार के ऊपर गिर गया। पत्थर ड्राइवर वाली साइड गिरा जिसकी वजह से गाड़ी चला रहे ईओ नंदराम तिवारी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। किसी तरह कार से बाहर निकलकर उन लोगों ने जान बचाई। नंदराम तिवाड़ी नगर पंचायत पोखरी में कार्यरत थे। वो रविवार को अपने घर गोपेश्वर आए हुए थे और सोमवार सुबह वह अपने घर गोपेश्वर से पोखरी जा रहे थे। आपको बता दें कि इससे पहले कर्णप्रयाग-कपीरी रोड पर भी सोमवार सुबह एक कार के ऊपर चट्टान टूटकर गिर गया। जिसमें कार को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.