उत्तराखंड में में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पहुंच गई है।
सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 389 नए केस सामने आए और 9 मरीजों की मौत हो गई। इन 9 मरीजों में एम्स ऋषिकेश में 2, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 1, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 6 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े तीन हजार के पार पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 178 मामले हरिद्वार में सामने आए। ऊधमसिंह नगर में 110, उत्तरकाशी में 2, टिहरी में 7, रुद्रप्रयाग में 1, पिथौरागढ़ में 3, नैनीताल में 25, देहरादून में 41, चंपावत में 3, चमोली और अल्मोड़ा में 6-6 मरीज सामने आए हैं।
राज्य में अब तक 6301 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 134 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों की डबलिंग रेट 23.34 दिन पहुंच गई है। जबकि रिकरवरी रेट 62.88 फीसदी है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.