उत्तराखंड: गणपति विसर्जन के दौरान युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी

देहरादून में युवक को गणपति विसर्जन के दौरान सेल्फी लेना भारी पड़ गया है। सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वो नदी में गिर गया। जिसके बाद युवक नदी के तेज बहाव में बह गया।

पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आठ किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसा मालदेवता क्षेत्र का है। SO रायपुर अमरजीत सिंह रावत के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे मालदेवता के पास किसी के बहने की सूचना मिली थी। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। यह क्षेत्र टिहरी जनपद का है।

चश्मदीदों के मुताबिक सब टर्नर रोड के रहने वाले हैं। और गणपति विसर्जन के लिए आए थे। उनके साथ उनका बेटा भी आया था। अचानक वह यहां से आगे पानी में सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसका पैर पानी में फिसल गया। जिसके बाद लोगों ने उसे काफी तलाशने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला। जिसके बाद लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे तलाशा, लेकिन वो नहीं मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रायपुर स्टेडियम से आगे पुल के नीचे एक युवक को बहते हुए देखा है। इसके बाद इस पर पुलिस वहां पहुंची और वहां से भी करीब एक किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.