फोटो: सेशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने पंचायत अध्यक्ष के पति वीरेंद्र बोहरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने बोहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
यही नहीं पुलिसन वीरेंद्र बोहरा पर अवैध खनन मामले में 15 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। खबरों के मुताबिक, पौण-पपदेव मोटर मार्ग से अवैध खनन कर पत्थर ला रहे एक वाहन को राजस्व पुलिस की टीम ने पकड़ लिया था। राजस्व पुलिस वाहन को सीज कर पुलिस लाइन ले जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे वीरेंद्र बोहरा ने अपने समर्थकों के साथ वाहन को जबरन राजस्व पुलिस से छुड़ा लिया।
मामले की जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है। खननकर्ता पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में वीरेंद्र बोहरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरेंद्र बोहरा के खिलाफ धारा 186/341/353/382 और 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वीरेंद्र बोहरा पूर्व में पिथौरागढ़ जिला पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल उनकी पत्नी दीपिका बोहरा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.