उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, 10 प्वाइंट्स में जानिये क्या है आपके लिए खास?

उत्तराखंड सरकार की बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिये गये। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में 32 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, हालांकि कैबिनेट ने मुहर 30 प्रस्तावों पर लगाई।

मीटिंग में सरकार ने कॉमर्शियल गाड़ियों पर टैक्स में छूट तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। मीटिंग में विधानसभा सत्र एक दिन का करने को लेकर विचार किया गया। मीटिंग में ये भी फैसला हुआ कि अब एक करोड़ के निवेश वाले उद्यम भी एमएसएमई नीति के दायरे में आ सकेंगे। 

कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

  1. मीटिंग में फैसला हुआ कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बसों और मालवाहक गाड़ियों को तीन महीने तक टैक्ट में छूट दी जाएगी
  2. कोरोना महामारी तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी किया जाएगा। नहीं पहनने वालों पर जुर्माने के प्रवाधान के का विधेयक लाया जाएगा।
  3. बैठक में लोक निर्माण विभाग में संविदा कनिष्ठ अभियंता का वेतन बढ़ाने पर मुहर लगी। सैलरी को 15 हजार से बढ़ा कर 24 हजार किया गया।
  4. MSME में भारत सरकार द्वारा किये गये बदलाव को प्रदेश में लागू किया जाएगा।
  5. मीटिंग में फैसला हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खुद अपना टैक्स भरेंगे।
  6. मसूरी में राज्य अतिथि ग्रह के लिए राधा भवन की भूमि अधिग्रहण करने का था फ़ैसला, कैबिनेट ने किया अधिग्रहण करने से मना।
  7. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी कि पूर्व सैनिकों में JCO रैंक से नीचे वाले या उनकी विधवाओं का हाउस टैक्स माफ किया जाएगा।
  8. मीटिंग में इस पर मुहर लगी कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम माधोसिंह भंडारी के नाम पर होगा।
  9. केदारनाथ पैदल मार्ग में भूमि अधिग्रहण के बदले ज़मीन का भूमि अधिकार देने को कैबिनेट की मंजूरी
  10. पेयजल निगम के सलाहकार के एमडी पद के लिए बनी नियमावली।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.