दिल्ली हिंसा: उत्तराखंड के लाल को मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी, पूरा देश NSA डोभाल की ओर देख रहा

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को शुरू हुई दो गुटों में झड़प ने 3 दिन के भीतर पूरी राजधानी को झुलसा दिया।

इस झड़प में अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है। बेपटरी हुई राजधानी दिल्ली को पटरी पर लाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तराखंड के दिग्गज और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को मोदी सरकार ने सौंपी है।

जैसे ही दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने की जिम्मेदारी अजित डोभाल को मिली वो मंगलवार आधी रात को ही अपने आवास से निकल पड़े। दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक, नवनियुक्त विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। बुधवार की सुबह होते-होते उन्होंने पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील करवा दिया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करवा दी। नतीजा ये हुआ कि बुधवार सुबह पूरी दिल्ली में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई।

दोपहर तक उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर मौजूदा हालात की जानकारी दी। इसके बाद वो दोपहर में ही उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने डीसीपी से हालात का जायजा लिया। इस बैठक के तुरंत बाद वो उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में पहुंचे जहां काफी हिंसा हुई है। यहां पर उन्होंने खुद मौके का जायजा लिया और लोगों से बात कर उनमें विश्वास जगाया कि सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त 75 लाल के अजित डोभाल जाफराबाद और सीलमपुर समेत कई प्रभावित क्षेत्रों में गए, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने तनाव कम करने के लिए विभिन्न समुदायों के नेताओं के साथ बैठक भी की। इन चीजों का असर भी दिखने लगा है। इससे पहले उन्हें कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी में शांति बहाली की जिम्मेदारी मिली थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था और कामयाब हुए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.