उत्तराखंड में इन विभागों में होंगी बंपर भर्तियां, त्रिवेंद्र कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई दौरान 12 प्रस्तावों पर मुहर लग लगी। कैबिनेट में प्रस्तवों में लगी मुहर के मुताबिक, कई विभागों में बंपर भर्ती आने वाले ही। बैठक में नर्सों के 1091 पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरने की मंजूरी मिल गई है।

परिवहन विभाग में 116 और पदों को भरने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम हरिद्वार के 3522 गज लेहू पटेल की भूमि को आवासीय किया गया है। ब्रिडकुल में दो पदों पर प्रतिनियुक्ति पर दो लोगों को मर्ज करने का फैसला लिया गया है। वहीं, उत्तराखंड चिकित्सा विभाग में ऑक्यूपेशनल थैरपी के लिए नियमावली को मंजूरी मिल गई है। राज्य योजना आयोग के लिए बढ़ाए गए 130 पदों को भी मंजूरी मिल गई, इससे पहले 101 पद ही स्वीकृत थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सस्ती होगी शराब, कैबिनेट ने आबकारी नीति को दी मंजूरी, लिए गए कई बड़े फैसले

कैबिनेट ने ‘मेक इन इंडिया प्रोग्राम’ में डिफेंस इक्विपमेंट पॉलिसी पर मुहर लगा दी है। इससे प्रदेश में एयरो स्पेस और रक्षा उपकरण का निर्माण किया जा सकेगा। 100 करोड़ के निवेश और 100 रोजगार की शर्त पर 3 साल के लिए 10-10 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार भूमि में अनुदान भी देगी।

वहीं, जल निगम और संस्थान के एकीकरण के लिए एक सब कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष कृषि मंत्री सुबोध उनियाल होंगे। राज्य नदीय तटीय विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.